फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर दुष्कर्म कांड की हो सीबीआई जांच

Fri, 05 Aug 2016 11:12 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
मुख्यालय के तहसील तिराहे पर प्रदर्शन करते लोजपा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में जुलूस निकाल राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर को सौंपा। जिसमें प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था कमजोर होने पर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुरानी कोतवाली परिसर में एकत्र हुए। हाथों में झंडे बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के पास धरने पर बैठे पार्टी कार्यकर्ताओं से पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय ने कहा कि बुलंदशहर में हुई रेप की घटना  की जांच सीबीआई से करायी जाए।

जिले के पासी तिराहे का सुंदरीकरण कराया जाए। खोही ग्राम पंचायत मेें स्थायी पुलिस चौकी एवं अस्पताल का निर्माण किया जाए। विद्यालयों एवं मंदिरों के समीप स्थित दारू के ठेके बंद किये जाए। आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर सर्व समाज को दिया जाए।
विज्ञापन


बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रमोद मणि त्रिपाठी ने कहा कि बिना नये राशन कार्ड जारी किये पुराने कार्डों को निरस्त किया जाना जनता के साथ धोखा है। मानिकपुर आईटीआई विद्यालय को चालू किया जाए। कर्वी में नवनिर्मित ओवर ब्रिज के नीचे सड़क का निर्माण किया जाए।

चकरेही चौराहा में ऐसी व्यवस्था की जाए कि ब्रिज से नीचे उतरने पर दुर्घटना न हो। इस मौके पर नर्वेश सचान, रमेश भूषण, संजय त्रिपाठी, राजेश रैकवार, अजय पासवान, रामबाबू पटेल, श्याम बाबू पयासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें