फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: होम स्टे में आगे आए भवन स्वामी, 55 हुए ऑनलाइन आवेदन

Fri, 14 Nov 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पर्यटन विभाग ने धर्मनगरी वासियों को रोजगार के अवसर सुलभ कराने के लिए शुरू की गई होम स्टे योजना में भवन स्वामी आगे आए और योजना में 55 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा तो मिलेगी, साथ ही भवन स्वामियों की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन

योजना के अनुसार भवन में छह कमरे होने चाहिए। जिसमें 12 बेड आसानी से आ सके। साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालु धर्मनगरी की संस्कृति को भी समझने का मौका मिलेगा। शहर के 25 व ग्रामीण के 30 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। सभी गृहस्वामियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र देना होगा। आवेदन की जांच के बाद डीएम की अध्यक्षता में समिति चयन करेगी।
चयन होने के बाद बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को महंगे दामों में होटल व लाॅज से मुक्ति भी मिलेगी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरके रावत ने बताया कि होम स्टे योजना चालू होने के बाद श्रद्धालुओं को ठहरने व खाने पीने की व्यवस्थाओं में आसानी होगी। दूसरे राज्यों के श्रद्धालु धर्मनगरी की संस्कृति के साथ रहन-सहन भी सीखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें