फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आधार केंद्र खोलने के लिए बसपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया - फोटो : बसपा
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में नए आधार केंद्र खोलने के लिए बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शनिवार को तहसील पहुंचे बसपाइयों ने डीएम के नाम नायब तहसीलदार को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त आधार केंद्र न होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। छात्र, किसान सहित ग्रामीण आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए दिनभर लाइन में खड़े रहते हैं, इसके बाद भी आधार नहीं बन रहा है। रोहित सिंह पटेल ने ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत में बने सचिवालयों में आधार कार्ड केंद्र खोला जाना चाहिए। आधार कार्ड में संशोधन के नाम पर केंद्रों में अवैध वसूली की जा रही है। साथ ही स्कूलों में शिविर लगाकर छात्रों के नए आधार व संधोधन किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता प्रखर पटेल, जगदीश यादव, मानसिंह, सोनपाल वर्मा, छत्रपाल वर्मा, संदीप पटेल, रावेंद्र वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें