फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा से नहीं होगा गठबंधन, सपा-कांग्रेस की जोड़ी फेल

Thu, 16 Feb 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
लालता रोड़ में जनसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में गुरुवार को लालता रोड की जनसभा में केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने बुंदेलखंड क्षेत्र में विक ास कराने के साथ क्षेत्र के किसानों की दुर्दशा के लिए सपा व बसपा को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन


कहा कि बसपा से कभी गठबंधन नहीं होगा और कांग्रेस सपा का गठबंधन यूपी में फेल होगा।    केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई के साधन अधिक से अधिक किसानों को उपलब्ध कराएं जाएंगे। मुद्रा योजना के तहत मेला लगाकर युवाओं को लोन दिलाया जाएगा। कानून व्यवस्था दुरुस्त कर अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।

कहा कि केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड के किसानों को सूखा राहत के लिए चार हजार करोड़ रुपये भेजे थे। यूपी सरकार ने उसका कोई हिसाब नहीं दिया है। केंद्रीय मंत्री ने केन्द्र सरकार की सिंचाई योजना, उज्जवला योजना एवं अन्य योजनाओं की जानकारी देकर भाजपा के  लिए वोट मांगे। मानिकपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी आर के पटेल ने भी मतदाताओं से कहा कि प्रदेश का विकास भाजपा की सरकार बनने से ही होगा।
विज्ञापन


दोनों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीतने से पूरे प्रदेश में अच्छा संदेश जाएगा। इस मौके पर बांदा-चित्रकूट सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, सतना सांसद गणेश सिंह, पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, जिला प्रभारी पुरूषोत्तम पांडेय, द्रोणाचार्य द्विवेदी, तीरथ तिवारी,  सुनील पटेल, शक्तिप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।


चित्रकूट। टिकट की घोषणा के पूर्व मानिकपुर विधानसभा सीट से भाजपा के एक दर्जन दावेदार थे। सभी हर कार्यक्रम में पूरा जोर लगाकर भीड़ को एकत्र कर अपना प्रभाव दिखाते थे, लेकिन टिकट की घोषणा होते ही वह पुराने दिग्गज और तमाम दावेदार मानों भीड़ में गुम हो गए। भाजपाइयों ने भीड़ तो एकत्र कर ली, लेकिन जो उत्साह चुनाव के पहले की जनसभाओं में दिखता था वह दूर तक नजर नहीं आया। टिकट के एक दर्जन से अधिक दावेदारों में एकाध ही मंच व कार्यकर्ताओं के आसपास नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें