चित्रकूट। बहुजन समाज पार्टी के झांसी-चित्रकूट के मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. मधुसूदन कुशवाहा ने सोमवार की देर शाम जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। बसपा के जिला कोआर्डिनेटर रहे अधिवक्ता कौशलेंद्र कुमार को पहाड़ी और रसिन से जगदीश यादव से मैदान में उतारा गया है।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 बरगढ़ से अनिल कुमार कोल, वार्ड नंबर 2 मंडौर से अमृत लाल पटेल, वार्ड नंबर 3 खंडेहा से राजाराम पाल, वार्ड नंबर 5 इटवां से उमाकांत त्रिपाठी, वार्ड नंबर 6 भदेदू से संगीता त्रिपाठी, वार्ड नंबर 8 ओरा से तीरथ प्रसाद वर्मा, वार्ड नंबर 9 पहाड़ी से कौशलेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 10 परसौंजा से जब्बर सिंह पटेल, वार्ड नंबर 11 भसौंधा से गुड़िया यादव, वार्ड नंबर 12 अकबरपुर से श्रद्धा पटेल, वार्ड नंबर 13 रसिन से जगदीश यादव, वार्ड नंबर 14 रैपुरा से शिवकांती देवी, वार्ड नंबर 16 सरैंया से मीरा भारती व वार्ड नंबर 17 चुरेह केशरूआ से शिवऔतार त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 4 भौंरी, वार्ड नंबर 7 सरधुआ और वार्ड नंबर 15 हन्ना बिनैका में आवेदन ज्यादा होने से सबसे उचित प्रत्याशी का चयन जारी है। (संवाद)