फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बैठक में न आने पर बीएसए का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गैरहाजिर बीएसए का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने आकांक्षात्मक ब्लॉक रामनगर में हेल्थ फीडबैक, डब्ल्यू हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का चिह्नांकन एवं उपचार, जननी सुरक्षा के भुगतान, चाइल्ड रजिस्ट्रेशन, विशेष टीकाकरण, यूपी हेल्थ डेस्क बोर्ड, मंत्रा एप्स, मातृ मृत्यु आदि की समीक्षा की।
बैठक में बीएसए बीके शर्मा के उपस्थित न होने पर नाराजगी जताते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए।
डीएम ने सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी को निर्देश दिए कि नीति आयोग के जिन बिंदुओं की प्रगति ठीक नहीं है, उसमें स्वास्थ्य संबंधी बिंदुओं पर सही फीडिंग कराकर प्रगति कराएं। इससे जनपद की रैंकिंग में कमी ना आए।
विज्ञापन

सीडीओ अमृतपाल कौर, सीएमएस डॉ शैलेंद्र कुमार, एमसीएच विंग खोह डॉ ओपी भास्कर, एसीएमओ डॉ एम के जतारया, डॉ संतोष कुमार, जिला मलेरिया मलेरिया अधिकारी लाल साहब, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरके करवरिया मौजूद रहे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें