फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मजदूर की मौत

Sat, 31 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के खंभे लादकर गांव जा रहा ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने वाहन चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चित्रकूट निवासी राजाराम के साले कंदवनिया निवासी मइयादीन (40) को शुक्रवार रात गांव का बाशिंदा दादू धान धरवाने के लिए कहकर घर से ले गया था। जबकि उसे ट्रैक्टर से कर्वी स्टोर से बिजली के दस खंभे लादकर गांव लाने थे। दादू के ट्रैक्टर में चालक संतोष साहू खंभे लादकर गांव ला रहा था।
विज्ञापन


गांव के कुछ पहले बनिया ताला के पास ट्रैक्टर का पहिया दलदल में धंस गया। ट्रैैक्टर पलटने से मइयादीन खंभों के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजाराम का आरोप है कि हादसे के बाद संतोष भाग गया। एसओ राजापुर ने बताया कि मृतक की पत्नी शांति देवी की तहरीर पर संतोष साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


वहीं मइयादीन की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। उसके तीन बच्चों में से बिटिया रोशनी की शादी कुछ माह बाद होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें