फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों का सत्यापन कर तत्काल कराएं समस्या का निदान

विज्ञापन
गोशाला का निरीक्षण करते डीएम शेषमणि पांडेय। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में विकास खण्ड चित्रकूटधाम कर्वी के ग्राम पंचायत बैहार में चौपाल का आयोजन हुआ। उन्होंने विकास कार्यों का सत्यापन कर स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि चौपाल के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारी विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। गांव में कराए गए विकास कार्यो का सत्यापन भी किया जाता है। जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि जो राशन कार्ड की समस्या हो उसको देखकर निस्तारण कराएं। जिन्हें परिवार के मुताबिक खाद्यान्न प्राप्त नहीं हो रहा है उसकी कमी को दूर कराया जाए।
ग्राम प्रधान व सचिव को निर्देश दिए कि जितने भी हैंडपंप रिबोर व मरम्मत योग्य हैं उनको तत्काल ठीक कराया जाएं। प्रधानमंत्री आवास में कहा कि जिन लोगों के आवास अधूरे हैं उन्हें पूर्ण कराएं। शौचालय जब तक पूर्ण नहीं होंगे तब तक द्वितीय किस्त जारी नहीं की जाएगी। मनरेगा के कार्यों पर कहा कि ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कुछ कार्य नहीं हुए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि कमेटी बनाकर जांच करें। जिन लोगों के जॉब कार्ड नहीं बने हैं उनके बनाकर उन्हें काम दिया जाए।
विज्ञापन

विद्यालय पहुंच मार्ग निर्माण में ध्यान न देने पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि जवाब तलब करें। जिलाधिकारी ने बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मीनिंग फूड के पैकेट गर्भवती महिलाओं तथा धात्री महिलाओं को वितरित किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम का भ्रमण किया। आवास तथा शौचालय को देखा।
रामपुरवा ग्राम के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सड़क में पानी भरा हुआ है। जिससे विद्यालय में बच्चों को जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कर्वी को निर्देश दिए कि तत्काल इसका निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें