मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के झरी रेलवे गेट के पास गुरुवार को अनियंत्रित बाइक से गिरकर साले-बहनोई घायल हो गए। साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बहनोई को सीएचसी में भर्ती कराया है।
मारकुंडी थाना क्षेत्र के ठीका भेड़ा गांव निवासी सुखेंद्र, उसका बहनोई लाला निवासी रमपुरिया बाइक की किस्त जमा करने भौंरी कस्बा गए थे। देर शाम बाइक से गांव लौट रहे थे।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के झरी रेलवे गेट के पास अचानक पत्थर से टकराने पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घटनास्थल पर ही सुखेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसकेा जीजा लाला गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसको मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाये था।