फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के फंसे मजदूरों के सामने रोटी का संकट

विज्ञापन
फोटो नंबर- 5 व 5 आर - मानिकपुर के पास तालाब किनारे टेंट बनाकर रहते बिहार के मजदूर - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मानिकपुर। बिहार से आए नगर के समीप उमरी तालाब में असहाय 12 मजदूर फं से हैं। उनके खाने पीने का सामान किसी के द्वारा अभी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। एक टाइम कि सी तरह आसपास से मांग कर खाना खाकर गुजारा कर रहे हैं अब तो उनके खाने के लिए राशन भी नहीं उपलब्ध हो सका। यह सब तालाब किनारे टेंट बनाकर रह रहे हैं।
विज्ञापन

मजदूरों ने बताया कि इसकी जानकारी विधायक के मोबाइल नंबर पर दी गई है। लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मछली शिकारी है जो बिहार से आए हुए हैं यहां स्थानीय स्तर पर तालाबों में छोटी मछली का शिकार करते हैं और उस को सुखाकर बाहर ले जाकर भेजते हैं यह 24 तारीख से बिना काम किए अपना खानपान चला रहे हैं। बताया कि लॉकडाउन के चलते अब काम बंद होने के कारण राशन तक के लिए पैसे नहीं है। ना ही यह कहीं आय का साधन बचा और ना ही यह गांव जाने के लिए सक्षम हो पा रहे हैं।
इन मजदूरों ने बताया कि इनके पास के मोबाइल फोन वगैरह सब बंद है यह अपने घर से भी संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। इस मामले में एसडीएम मानिकपुर संगमलाल ने बताया कि उनके पास इसकी जानकारी नहीं है। अब पता लगाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें