फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: पेड़ के नीचे मोबाइल देख रहे कर्मचारी पर गिरी पेड़ की डाल, सुबह पति का शव देख चीख उठी पत्नी

Tue, 25 May 2021 08:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

नीम के पेड़ के नीचे सो रहे बीआरसी कर्मचारी पर अचानक एक बड़ी डाल टूटकर गिरी जिसमें दबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पति की मौत के बाद बदहवास पत्नी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट के रामनगर में घर के सामने लगे नीम के पेड़ के नीचे सो रहे बीआरसी कर्मचारी पर अचानक एक बड़ी डाल टूटकर गिरी जिसमें दबने से उसकी मौत हो गई। रैपुरा थाना क्षेत्र के धुनुवा गांव निवासी पारस नाथ (45) पुत्र भैरो प्रसाद बीआरसी रामनगर में परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन


उसकी पंचायत मित्र पत्नी मीनादेवी ने बताया कि अक्सर वह घर के सामने लगे नीम के पेड़ के नीचे ही चारपाई में सोते थे। सोमवार की देर शाम को घर से खाना खाने के बाद मोबाइल लेकर वह पेड़ के नीचे सोने गये। कोई आंधी या बारिश नहीं हुई लेकिन अचानक देर रात को पेड़ की डाल टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ी।

ग्रामीण उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी रामनगर लाये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पांच पुत्री व दो पुत्र हैं। मृतक आश्रित पर ही नौकरी मिली थी। इस घटना के बाद उसकी मां रजियादेवी का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें