फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक पर गाली गलौज का आरोप

Thu, 19 Feb 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया के गर्गनपुरवा निवासी श्यामलाल पुत्र सूरजभान और अन्य ग्रामीणों ने एसओ को तहरीर देकर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की सरैंया शाखा के प्रबंधक पर गालीगलौज और फर्जी केस लगाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि वे लोग मनरेगा की मजदूरी निकालने बैंक गए थे। शाखा प्रबंधक ने इसमें अपना हिस्सा मांगा। उधर, प्रभारी एसओ मधुसूदन दीक्षित ने बताया कि वे कांबिंग पर हैं, तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। शाखा प्रबंधक ने आरोप से सरासर इंकार किया है।

गर्गनपुरवा निवासी श्यामलाल ने दी तहरीर में बताया वह अपना पैसा निकालने गया था। आरोप है कि मैनेजर ने भागवत प्रसाद शुक्ला, रामदत्त मिश्रा, अयोध्या प्रसाद, ब्रजबिहारी तिवारी, संतोष कोल अभयराज, राममिलन के सामने उसे और भतीजों को अभद्र शब्दों का प्रयोग कर भगा दिया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि वह पैसे में अपना हिस्सा मांग रहे थे। इस संबंध में शाखा प्रबंधक बीडी सिंह ने बताया कि सभी से परिचय दस्तावेज लिए जा रहे हैं। जिनके पास ये कागज नहीं जमा हैं, उनके पैसे का आहरण नहीं किया जा रहा है। ऐसे में इन लोगों का भुगतान नहीं किया गया है। आरोप सरासर गलत हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें