फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: साड़ी, बिंदी, चूड़ी खरीदी...रचाई मेहंदी

Thu, 29 Oct 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 28 सीकेटीपी 13 बाजार में दुकान पर कपड़ा खरीदते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए आज बृहस्पतिवार को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। महिलाओं ने साड़ी, बिंदी, चूड़ी खरीदकर हाथों में मेहंदी सजाई। व्रत से एक दिन पहले बुधवार को बाजारों में भी खासी रौनक रही।
विज्ञापन

सुबह से ही शहर के पुरानी बाजार और नई बाजार समेत मानिकपुर, मऊ, बरगढ़, भौंरी, राजापुर, पहाड़ी और खोही तक के बाजार गुलजार रहे। महिलाओं ने करवा, सजावटी चलनी, पूजा थाली, पीतल का लोटा, सींक, कैलेंडर, सिंदूर, चूड़ी और शृंगार का सामान खरीदा। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़े और ज्वेलरी की दुकानों पर रही।
इस बार लाइटवेट ज्वेलरी में मंगलसूत्र, पायल और अंगूठी की सबसे ज्यादा मांग रही। साड़ी और लहंगे की दुकानों पर भी दिनभर महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े लेती दिखीं। शहर की मधु गुप्ता और ममता तिवारी ने बताया कि करवा चौथ पर नई साड़ी पहनने की परंपरा है।
विज्ञापन

पूजा के लिए मिठाई लेने आईं रेखा यादव और सरिता देवी ने बताया कि करवा में सात तरह की मिठाई भरकर पूजा की जाती है। दुकानदार रमेश धतुरहा ने बताया कि त्योहार को देखते हुए एक दिन पहले से ही मिठाइयों की तैयारी कर ली थी।
प्रीति सिंह ने बताया कि मेहंदी और शृंगार का खास महत्व है। उधर, शाम को मेहंदी के स्टॉलों और ब्यूटी पार्लरों पर लंबी कतारें लग गईं। देर रात तक हाथों पर मेहंदी रचाने का दौर चलता रहा। व्यापारी गुलाब गुप्ता और कमलेश द्विवेदी के मुताबिक बाजार में उल्लास का माहौल है और इस बार तीन दिनों में पांच करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है।

फोटो 28 सीकेटीपी 13 बाजार में दुकान पर कपड़ा खरीदते ग्राहक। संवाद

फोटो 28 सीकेटीपी 13 बाजार में दुकान पर कपड़ा खरीदते ग्राहक। संवाद

फोटो 28 सीकेटीपी 13 बाजार में दुकान पर कपड़ा खरीदते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें