फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉ मोर्बिड बुजुर्गों को 10 जनवरी से दी जाएगी एहतियाती डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी किसी भी बीमारी से ग्रसित रहने वाले (कोमॉर्बिड) बुजुर्गों को स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाई जाएगी। हालांकि इसके लिए डाक्टर से लिखित परामर्श लेना होगा। टीकाकरण के समय इसे दिखाना होगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि पहले से रोगग्रस्त बुजुर्गों को एहतियाती डोज दी जाएगी। बुजुर्ग इसके लिए खुद भी आगे आएं। परिवार के लोग डॉक्टरों से परामर्श करें कि बूस्टर डोज उन्हें दी जाए या नहीं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि रोगग्रस्त बुजुर्गों को वैक्सीन की दोनों डोज लिए नौ माह बीत गए हैं तो वे बूस्टर डोज ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ओमिक्त्रसॅन के बढ़ते संक्त्रस्मण को देखते हुए बुजुर्गों को एहतियाती डोज लेना जरूरी है। ऐसे बुजुर्गों को कोविड वैक्सीन का कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीका लगाया जाएगा।
यहां होगा टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि एहतियाती डोज के लिए सीएचसी मानिकपुर में 3474, अर्बन पीएचसी कर्वी में 1087, सीएचसी पहाड़ी में 3692, शिवरामपुर में 4443, रामनगर में 2152, मऊ में 2886 कोमॉर्बिड बुजुर्गों के टीकाकरण की योजना है। इसके बाद आगे की रणनीति पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें