फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने बालक को कुचला

Sat, 02 May 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े बालक को बोलेरो ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे बाद सीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


संदीप (7) पुत्र मातादीन निवासी सरधुवा सड़क किनारे खड़ा था। शनिवार शाम करीब पांच बजे बांदा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बोेलेरो उसे कुचलती हुई निकल गई। हादसे में संदीप ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद भाग रहे चालक सुनील कुमार निवासी सराय अकिल को राजापुर में तुलसी चौक के पास पकड़ लिया गया।

घटना से नाराज मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ वहीं जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे के बाद सीओ राजापुर सत्यवीर सिंह ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने और स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें