फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अनियंत्रित होकर खंती में पलटी बोलेरो, सात घायल

Mon, 27 Apr 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधुवा (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र में बसंतपुर गांव के पास रविवार सुबह अनियंत्रित होकर एक बोलेरो पलट गई। बोलेरो में सवार सात लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीन हालत गंभीर होने से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सिधौली के लोधन पुरवा निवासी अवधेश ने बताया कि वह गांव के ही लवलेश राजपूत की बरात कौशांबी जिले के मंझनपुर माडुकी गांव गया था। लौटते समय गांव के ही सुंदर, विनोद सहित कुल सात लोग बोलेरो से गांव लौट रहे थे। करीब सात बजे सुबह बसंतपुर गांव के पहुंचते ही बोलेरो अनियंत्रित होकर खंती में गिरी और पलट गई। इससे सभी को चोटें आई हैं। सभी को सीएचसी ले जाया गया। वहां से रेफर कर दिया गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें