फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
घटना की जानकारी देते मृतका के परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
भरतकूप। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप थाना अंतर्गत टिटिहरा रोड स्थित भौटी पहाड़ के पास अनियंत्रित बोलेरो ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और खुद भी पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से बोलेरो गाड़ी व चालक को हिरासत में ले लिया।
ग्राम पंचायत पहरा के मजरा बिहरा निवासी सूरज भान सिंह रविवार को भाई भोला के साथ बाइक से पत्नी कमला सिंह का इलाज कराने के लिए भरतकूप आए थे। बाइक भोला चला रहा था, तभी भौटी पहाड़ के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

इससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कमला सिंह (60) पत्नी सूरज सिंह की मौत हो गई। महिला के पांच पुत्र व तीन पुत्रियां और पति किसान है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हेलमेट पहने होने की वजह से चालक को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें