फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः कंगना रणौत के समर्थन में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थन में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते अखिल भारतीय क्षत्रिय महास? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कंगना रणौत के प्रति अभद्र भाषा प्रयोग करने व सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में महाराष्ट्र सरकार के विरोध में पैदल मार्च व सांके तिक प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने कंगना रणौत का कार्यालय जानबूझ कर गिरवाया है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष राजा सिंह परिहार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोरमा सिंह, जिला संरक्षक अंबुज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष जय सिंह, सुशांत सिंह, शिवसेवक सिंह, आदर्श सिंह, अजय सिंह, विनय सिंह चौहान, आशीष रघुवंशी शक्ति सिंह, दीपक सिंह चौहान, बालेंद्र सिंह व विनोद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ममता सिंह ने राष्ट्रपति को संबोधित भेजे गए ज्ञापन में कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ किया गया कार्य निंदनीय है। उन्होंने अभिनेत्री को न्याय दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें