फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाैंरी। रैपुरा थाना अंतर्गत झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांधी गांव के पास एक बोलेरो नेे दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम को कर्वी मुख्यालय से मऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार एक बोलेरो ने बांधी गांव के पास एक बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में दूसरी बाइक भी आ गई।
हादसे में घटना स्थल पर ही एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवक अमन पुत्र रामजी निवासी चकिया प्रयागराज, अनूप पुत्र लल्लन निवासी भगवापुर जिला प्रयागराज व छोटू पुत्र गुरुप्रसाद तिलहन थाना मऊ जिला चित्रकूट गंभीर रूप से घायल हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैपुरा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष शिवपूजन ने बताया कि एक बाइक चालक हेलमेट पहने था और दूसरा नहीं पहने था। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें