फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में रिचार्ज के विवाद में दुकानदार भाइयों पर डाला खौलता तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार स्थित एक मोबाइल की दुकान में रिचार्ज कराने आए ग्राहक की रुपये के लेन देन को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट के बाद ग्राहक लौट गया। कुछ देर बाद वह आठ युवकों के साथ फिर दुकान आया और दुकानदार को लोहे की राड व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए दुकानदार के भाई को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। इसके बाद भागते समय आरोपियों ने बगल की दुकान से खौलता तेल लेकर दुकानदार भाइयों पर डाल दिया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान संचालक रामचंद्र गुप्ता पुत्र भुल्लू ने बताया कि बुधवार की देर शाम उसकी दुकान में बनवारीपुर निवासी पिंटू कुमार मोबाइल रिचार्ज कराने आया। जब उसने रिचार्ज कर दिया तो पिंटू ने पूरा रुपया देने से इंकार कर दिया। पिंटू ने कहा कि उसने जो रिचार्ज कहा वह नहीं डाला है तो वह रुपया नहीं देगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। दोनों के बीच मारपीट भी हुई तो आसपास के लोगों ने आकर मामले को सुलझा दिया। पिंटू मोबाइल लेकर लौट गया। इसके आधे घंटे बाद वह फिर शैलेंद्र, काली व पांच अज्ञात युवकों को लेकर दुकान आया।
दुकान में लोहे की राड व डंडे लेकर सभी आरोपी घुसे और गाली देते हुए दुकानदार रामचंद्र की पिटाई करने लगे। इसी बीच दुकानदार का भाई शुभम गुप्ता भी बचाने पहुंचा तो उसे भी आरोपियों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस सूचना दी तो पुलिस वाहन के हूटर को सुनकर आरोपी भागने लगे। भागते समय आरोपियों ने दुकान के बगल में एक मिठाई की दुकान में चढ़ी तेल की कढ़ाही से तेल निकालकर दोनों भाइयों पर डाल दिया। जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायल भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसमें रामचंद्र को प्रयागराज रेफर किया गया है। कोतवाली में तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों में दो को पुलिस ने पकड़ा भी है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें