फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी धूम

विज्ञापन
फोटो- 1 आर- सजाया गया रामायण मेले का प्रेक्षागृह - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपो भूमि पर बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेले की शुरूआत आज से होगी। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय (इलाहाबाद) महेश चंद्र त्रिपाठी करेंगे। अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि (हरिद्वार) करेंगे।। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय होंगे। रामायण मेला में भगवान श्रीराम के व्याख्यान के साथ ही प्रवचन, नृत्य, संगीत, अभिनय, रामलीला, रासलीला कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

21 फरवरी से शुरू हो रहे रामायण मेला में मुंबई के प्रसिद्ध कलाकार अनूप जलोटा, लोक गायिका मालिनी अवस्थी,आकाशवाणी इलाहाबाद लोक संगीत व लोकनाट्य प्रस्तुत करेंगे। सहित देश के कई कलाकार प्रस्तुति देेंगे। नृत्य कलाकार पर्णिका श्रीवास्तव लखनऊ प्रिया रघुवंशीय, केया चंदा कोलकाता के साथ ही ही रिवाइल ग्रुप आफ इंडिया नई दिल्ली ने ध्वनि व प्रकाश के माध्यम से प्रस्तुती देंगे। प्रात: 9 बजे से रासलीला का आयोजन होगा। इसके साथ ही प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुती देंगे। जिसकी तैयारी के लिए कार्यकारणी अध्यक्ष राजेश कुमार करवरिया व महामंत्री डा. करुणशंकर द्विवेदी ने बताया कि इस साल प्रदेश सरकार के सहयोग से भव्य कार्यक्रम किए जाएंगे।
पांच दिवसीय कृषि मेला लगेगा
चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेला में पांच दिवसीय कृषि मेला का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें कृषि वैज्ञानिक किसानों को जैविक खेती से फसल उत्पादन को बढ़ावा देने की जानकारी देंगे। उपकृषि निदेशक टीपी शाही ने बताया कि कृषि विभाग की प्रदर्शनी भी लगेगी। जिसमें प्रगतिशील किसानों के उत्पादन को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन

लगाई गई प्रदर्शनी
चित्रकूट। रामायण मेला में कई विभागों के माध्यम से प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें कई संस्थाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा बडे़ झूले आदि भी आकर्षण के लिए लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें