फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यमुना नदी में मिला युवक का शव, 14 दिन से था लापता

Thu, 26 Feb 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। यमुना नदी में बुधवार को एक युवक का शव उतराता मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मुरारी जाटव (28) के रूप में की। वो 12 फरवरी से लापता थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, हालांकि परिजन मौत का कोई ठोस कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

सियाराम नगर निवासी संदीप जाटव ने बताया कि उसका भाई मुरारी 12 फरवरी की सुबह घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद 22 फरवरी को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बुधवार सुबह आठ बजे तिलौली नहर पंप कैनाल श्मशान घाट के पास यमुना नदी में शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर संदीप ने शव की पहचान अपने भाई के रूप में की। सूचना पर एसडीएम राम ऋषि रमन, सीओ फहद अली और थाना प्रभारी दुर्ग विजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। थाना प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी का मामला लग रहा है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें