फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हिस्ट्रीशीटर का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी 21 रोहित फाइल फोटो। आर्काइव।
विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी 21 रोहित फाइल फोटो। आर्काइव।
विज्ञापन

-साल भर पहले जेल से छूटा था, पांच के खिलाफ प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ (चित्रकूट)। मंडौर थाना क्षेत्र के बंबुरा गांव में सोमवार सुबह हिस्ट्रीशीटर का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के कई निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंडौर के हनुमान का डेरा निवासी रोहित निषाद (45) रविवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था। रात करीब नौ बजे बंबुरा चौराहे पर शराब की दुकान के पास गांव निवासी मोरे लाल, रामराज, राजू, हनुमान और पोतनिहा का पुरवा निवासी संजय निषाद ने रोहित की पिटाई की थी। लाठी-डंडा और सांग से हुई इस पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी फहद अली और थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी कुसमा देवी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें पांच आरोपी नामजद हैं। पुलिस शराब ठेके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रोहित के तीन बेटे और एक बेटी है।
रोहित निषाद थाना का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ गैंगस्टर, तमंचा, चोरी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, सहित करीब 13 मुकदमा दर्ज हैं। एक मामले से करीब दो माह पहले ही जेल से छूट कर आया था। इसके बाद यह घटना हो गई।
विज्ञापन

फोटो 10 सीकेटीपी 23 बंबुरा गांव के पास मौजूद महिलाएं। संवाद
शराब की दुकान हटाने की मांग पर अड़ी महिलाएं
मऊ। हिस्ट्रीशीटर रोहित निषाद का शव मिलने के बाद बंबुरा चौराहे पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं एकत्र हो गईं। उन्होंने शराब की दुकान को हटाने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि दुकान खुलने के बाद से क्षेत्र में विवाद बढ़ गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शराब की दुकान के पास लोगों का जमावड़ा रहता है। नशे में आए-दिन झगड़े और मारपीट होती है। कई लोग शराब पीकर घर में पत्नी व परिजनों से मारपीट करते हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब की लत के कारण लोग घर का सामान तक बेच देते हैं। सामान न मिलने पर आसपास चोरी की घटनाएं भी होती हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें