फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जंगल में मिले शव की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




खोही। नयागांव (चित्रकूट) थाना क्षेत्र के सती अनुसूइया मंदिर के रास्ते पर तीन दिन पहले एक युवक की गला रेत कर हत्या के बाद शव जंगल में फेंका गया था। उसकी तीसरे दिन पहचान प्रयागराज जिले के संजीव भाटिया निवासी के रूप में हुई है।



प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव निवासी राजेश भाटिया ने बताया कि उसका बेटा संजीव सात जून को चित्रकूट घूमने के बाद हैदराबाद जाने की बात कहकर घर से आया था। यहां पर किसके साथ विवाद हुआ कि उसकी इतनी बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसकी हत्या किसी रंजिश के कारण हुई है या लूटपाट के इरादे से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उसके शव की फोटो देख कर पहचान की है। बताया कि बेटे के पास कीपैड फोन व करीब पांच हजार रुपये थे। बेटे के पास कोई भी सामान नहीं मिला है। उसके दो बेटे व तीन बेटी हैं। पुलिस ने शव को दफना दिया है। थाना प्रभारी चित्रकूट जीएस बाजपेई ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। अब आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें