फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश का उल्लघंन कर रहे बीएमएम कार्यालय के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। लॉकडाउन के दौरान सभी कार्यालय खोलने व ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता फैलाने में प्रशासन के काम में मदद करने की बजाए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में ताला बंद है। स्थानीय लोगों की मानें तो देश में लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद से इस कार्यालय का ताला नहीं खुला है। एडीओ ने भी माना कि कार्यालय खुलना चाहिए पर संबंधित अधिकारी कार्यालय फोन भी नहीं उठा रहे हैं। डीएम का आदेश हैं कि बिना अनुमति कोई मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन

मानिकपुर ब्लाक परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बीएमएम) का कार्यालय संचालित है। कार्यालय के प्रभारी मनीष नाथ जोगी हैं। इनके साथ कुल छह कर्मचारी कार्यरत हैं। इस कार्यालय का काम ग्रामीण इलाकों मेें इस वायरस से बचने के लिए जागरूकता फैलाना व गरीब ग्रामीणों के आजीविका में आ रही परेशानी को दूर कराना है। स्थानीय लोगाें की माने तो 24 मार्च से ही इस कार्यालय का ताला नहीं खुला है जबकि डीएम के आदेश हैं कि बिना अनुमति कोई मुख्यालय नहीं छोडे़गा।
इस मामले में एडीओ (आईएसबी) बलराम सिंह ने बताया कि इस कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी को फोन किया जा रहा है लेकिन कोई फोन नहीं उठ रहा। यह सही है कि 24 से लगातार यह कार्यालय बंद चल रहा है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें