मऊ। नगर पंचायत क्षेत्र के कस्बे में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्लू आर्मी ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ब्लू आर्मी स्पोर्टिंग क्लब का मैच सहारा स्पोर्टिंग क्लब अहिरी के बीच हुआ। सहारा स्पोर्टिंग क्लब 14.1 ओवर में 97 रन पर आउट हो गई।
कप्तान अभिनव ने दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू आर्मी की टीम ने 7.3 ओवर में 99 रन बनाकर शानदार जीत हासिल किया। बल्लेबाज आयुष तिवारी ने 64 रन बनाए।
आयुष तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर की भूमिका में भास्कर तिवारी और लवलेश जायसवाल रहे। कमेंट्री बॉक्स में सोनू गर्ग और कुलदीप सिंह ठाकुर रहे। मैच का उद्घाटन आनंदी माता नगर के सभासद कपिल शुक्ला ने किया। इस दौरान रवि राय, मोफीस पठान, दीपू त्यौंथा, शिपू मिश्रा, शादाब गनी आदि मौजूद रहे। संवाद