फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ब्लॉगर किशोर का शव सीढ़ियों पर मिला, हत्या की आशंका

Thu, 12 Mar 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 12सीकेटीपी 16 उत्कृर्ष फाइल फोटो।
विज्ञापन
चित्रकूट। रामघाट के पास एक घर में बुधवार को एक ब्लॉगर किशोर का शव सीढ़ियों पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के रामघाट के राधामोहन मंदिर बड़ा मठ निवासी यशवंत मिश्रा ने बताया कि उसका भतीजा उत्कर्ष मिश्रा (16) महंत सत्यनारायण दास हायर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। सुबह वह छत पर गया था, काफी देर तक नीचे नहीं उतरा तो परिजन चिंतित हो गए। उसकी मां विमला देवी और बहन गुनगुन ने उसे सीढ़ियों पर बेहोशी की हालत में पाया।
परिजन तुरंत जानकीकुंड अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को यह जानकारी नहीं है कि वह सीढ़ियों से कैसे गिरा। उत्कर्ष के चाचा यशवंत मिश्रा ने बताया कि घटना के समय उत्कर्ष के पिता रामानुज मिश्रा कानपुर गए थे और देर शाम लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पिछले दो-तीन महीने से उत्कर्ष काफी रुपये खर्च कर रहा था, जिसका स्रोत अज्ञात था। परिजनों को हत्या की आशंका जताई। चौकी प्रभारी सीतापुर यदुवीर सिंह ने बताया कि सीढ़ियों पर शव मिलने की सूचना पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें