चित्रकूट। ब्लैक फंगस से फिलहाल चित्रकूट जनपद सुरक्षित है लेकिन इससे निपटने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। दो दिन में दवाओं का स्टाक पूरा कर लिया जाएगा। रोगियों तक दवायें पहुंचाने के लिए रेडक्रास सोसायटी का भी सहयोग लिया जाएगा।
सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि दवा मंगाने की इस प्रक्रिया में दो दिन का समय लगेगा। जिले में अभी तक ब्लैक फंगस के लक्षण किसी में नहीं मिले है इसके बावजूद महामारी घोषित करने के बाद पहले से ही इंतजाम किए जा रहे है। सीएमओ ने बताया कि विभाग में अग्रिम तौर पर इंतजाम के लिए दवाएं आदि मंगवाई है। शासन स्तर से ब्लैक फंगस के संबंध में दिशा निर्देश पहले ही जारी हो चुके हैं।