फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शिक्षा नीति में बदलाव की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन और सामाजिक संगठनों ने सोमवार को शिक्षा नीति में बदलाव की मांग पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक का समर्थन किया।
विज्ञापन



भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में शहीद स्मारक पार्क से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा को अधिक पारदर्शी और युवाओं के भविष्य के अनुरूप बनाने पर जोर दिया। राम सिंह राही ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपेक्षित गंभीरता न दिखाए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती और मुकेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें