राजापुर (चित्रकूट)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिले के विभिन्न मंडल क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम के नारे लगाए।
राजापुर कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली। यह कस्बे के मुख्य बाजार, सराय तलैया और कॉलेज रोड सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
इस मौके पर अमित मिश्रा, शंकर दयाल, राजेश श्रीवास्तव, अशोक द्विवेदी, सुरेश जायसवाल, संतोष और मंगल पांडेय मौजूद रहे। (संवाद)
तिरंगा यात्रा से राष्ट्र भावना का दिया संदेश
पहाड़ी। कस्बे में पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की अगुवाई में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के जरिए कार्यकर्ताओं ने समाज में राष्ट्र भावना का संदेश दिया। रामनगर में मंडल अध्यक्ष मुन्ना लाल प्रजापति के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर फूलचंद्र राजपूत, अर्जन शुक्ल आदि मौजूद रहे। मऊ में मंडल अध्यक्ष महेश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-
नगर परिषद से निकली तिरंगा यात्रा
खोही। नगर परिषद नयागांव चित्रकूट की ओर से भी शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके जरिए सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया। हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अधिशासी अधिकारी अंकित सोनी ने किया। इस दौरान घरों में तिरंगे भी फहराए। इस मौके पर कमल राज, सिंह, संदीप त्रिपाठी मौजूद रहे।(संवाद)
फोटो न- 11 सीकेटीपी 10 तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपाई। संवाद