फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने किसानों के हक में खोला मोर्चा

Wed, 18 Mar 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने को भाजपाई मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों का हक मांगा। कहा कि ऐसा न होने पर एक सप्ताह बाद भाजपा इन मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने कहा कि जिले में ओलावृष्टि, अतिवृष्टि तथा तेज हवाओं के चलने से किसानों की फसलें नष्ट हो र्गइं हैं। ओलावृष्टि वाले गांवों में राहत राशि बंटना शुरू हुई है लेकिन ये नुकसान की तुलना में बहुत कम है। बीमा कंपनियों ने अभी तक बीमित धनराशि का वितरण शुरू नहीं किया।

अतिवृष्टि में राहत देने का कोई प्रावधान नहीं, जबकि किसी भी कारण से फसल बर्बाद हो, किसान तो तबाह होता है। ऐसे में सभी किसानों को समुचित धनराशि दी जानी चाहिए। ज्ञापन देने के दौरान बुंदेलखंड क्षेत्र के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, जिलाध्यक्ष जयविजय सिंह, शिवाकांत पांडे. राजीव त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन


ये मांगें रखीं
जिलाधिकारी को दिए दस सूत्रीय ज्ञापन में किसानों के नुकसान की रिपोर्ट में उदारता बरतने, बीमा दिलवाने, शासन से विशेष राहत की मांग करने, वसूली स्थगित करने, केसीसी का ऋण माफ करने, बटाईदार किसानों को भी राहत राशि दिए जाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से सभी को राशन दिलाने, बेटियों की शादी के लिए अनुदान राशि दिए जाने, 15 हजार रुपये बीघा की दर से किसानों को राहत दिए जाने और पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें