चित्रकूट। आईआईटी दिल्ली कैंपस में हुए आल इंडिया चेस चैंपियनशिप में डीयू के हंसराज कालेज का प्रतिनिधित्व करने वाले पुरानी बाजार के आकाश पयासी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
सेवानिवृत्त शिक्षक नत्थूराम पयासी के पौत्र और ललित मोहन पयासी के पुत्र आकाश को बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने सफलता का श्रेय चाचा विश्वनाथ और इंद्र प्रसाद को दिया है। मौके पर अभिषेक सिंह, सुधाकर, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।