फोटो-7- राजापुर के गुरगौला गांव में सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन करते प्रदेश के राज्यमंत्री चंद्?
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर(चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के जिला पंचायत वार्ड सरधुआ के बबेरू-राजापुर मार्ग से भदेदू बागर को जोड़ने के लिए 22 करोड़ की लागत से बनने जा रही सड़क के निर्माण का राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने के बाद तिरहार क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, दिनेश सिंह पटेल, लालबहादुर सिंह, ब्रजेश पांडेय, राजेश द्विवेदी, योगेंद्र सिंह, शंकर दयाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
--------------------------------------------------
सामूहिक विवाह कार्यक्रम 25 को
चित्रकूट। डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने बताया कि रामायण मेला परिसर सीतापुर में 25 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम होगा। इसके लिए प्रभारी अधिकारी तथा सहयोगी अधिकारी, कर्मचारियों को नामित किया गया है। (संवाद)
----------------------------------------------
खाद्य विभाग ने 13 नमूने भरे
चित्रकूट। होली से पहले दुकानों में मिलावटी सामग्री बेचने की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम ने कई जगह छापेमारी कर 13 नमूने भरे। सभी को जांच के लिए लैब भेजा गया है। अभिहित अधिकारी डा. सीआर प्रजापति ने बताया कि मिलावट पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालजी यादव, सुमित पांडेय, दीपेन्द्र कुमार सिंह के प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। (संवाद)