फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रस्तावक से भाजपा समर्थको ने छीना पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। मानिकपुर ब्लाक से सपा से अवधेश त्रिपाठी और भाजपा से अरविंद मिश्रा ने नामांकन किया है। मानिकपुर ब्लाक में नामांकन के दौरान ब्लाक परिसर में भाजपाइयों का जमावड़ा रहा। भाजपा समर्थकों ने ब्लाक के पहले मारकुंडी तिराहे पर ट्रक और गाड़ियों को आड़ा, तिरछा खड़ाकर सड़क जाम कर दी। इतना ही नहीं सपा प्रत्याशी का प्रस्ताव जब ब्लाक परिसर में गया तो उसका पर्चा छीनकर वापस कर दिया गया। काफी मशक्कत के बाद सपा प्रत्याशी नामांकन कर पाये।
विज्ञापन

सपाइयों का हुजूम जब मानिकपुर पहुंचा तो भाजपा समर्थकों ने वाहन खड़े कर दिए। इससे सपा का काफिला रुक गया। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने प्रशासन और पुलिस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पूरी कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
सपा के प्रस्तावक का पर्चा छीनकर भगा दिया गया। प्रत्याशी को ब्लाक परिसर में घुसने नहीं दिया गया। काफी देर तक जद्दोजहद के बाद सीओ, एसडीएम ने मार्ग से जाम हटवाया। तब सपाइयों के वाहन आगे बढ़ सके। बवाल को बढ़ता देख अपर एसपी शैलेंद्र कुमार राय एक बटालियन पीएसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद सपा प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है। सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, पूर्व सांसद बालकुमार सिंह पटेल, वरिष्ठ सपा नेता आनंद त्रिपाठी उर्फ बब्बू, एजाज हसन सिद्दीकी भी मौजूद रहे। प्रत्याशियों ने प्रस्तावक व अनुमोदक के साथ ब्लाक कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल किया है।
मऊ और रामनगर में भाजपा का ब्लाक प्रमुख तय
चित्रकूट। जिले के पांचों ब्लाकों में गुरुवार को ब्लाक प्रमुख पद के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। मऊ और रामनगर ब्लाक से एक-एक पर्चे दाखिल होने से इनमें भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
मऊ विकासखंड से भाजपा प्रत्याशी कोलमजरा निवासी सुशीला देवी ने पर्चा दाखिल किया। मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला के साथ नामांकन कराने पहुंची सुशीला देवी के पर्चा दाखिल करने के बाद निर्धारित समय तक किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं दाखिल किया। इससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवाकांत बलुआ, भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह, युवा समाजसेवी अजय मिश्रा, श्यामनरायण शुक्ला, ओमप्रकाश मिश्रा, मनीष सिंह, ममता तिवारी, अतुल द्विवेदी, रमेश चंद्र शुक्ला व सुरेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
रामनगर ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी गंगाधर मिश्र ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए पर्चा दाखिल किया। यहां भी निर्धारित समय तक किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया। सदर ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी गोमती सिंह, सपा प्रत्याशी ममता सिंह, रामदुलारी और माया देवी ने पर्चा दाखिल किया है। भाजपा और सपा प्रत्याशी ने दो-दो सेटों में नामांकन दाखिल किया है।
अन्य प्रत्याशियों ने एक-एक पर्चे दाखिल किए हैं। पहाड़ी ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी अरुणा सिंह के अलावा हरीवल्लभ पांडेय, सुशील द्विवेदी और प्रिया पांडेय ने नामांकन किया है। इसके अलावा मानिकपुर विकासखंड में भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार मिश्रा व सपा प्रत्याशी अवधेश त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इन दोनों प्रत्याशियों ने दो-दो सेटों में नामांकन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें