ोटो-12- मुख्यालय की सड़कों पर शहीदों की याद में कैंडल जलाकर श्रद्घाजंलि देते युवक युवतियां। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले से शहीद हुए सेना के जवानों की पुण्यतिथि पर सामाजिक संस्थान, राजनैतिक दलों ने जवानों को श्रद्धांजलि दी। सनराइज अकादमी के छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला। जो ट्र्रैफिक चौराहे से होते हुए एलआईसी तिराहा, शहीद स्मारक पार्क पहुुंचा। यहां पर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
मार्च का नेतृत्व कैप्टन एस कुमार ने किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी मिशन रोड स्थित शहीद स्मारक पार्क में मोमबत्ती जलाकर सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर अध्यक्ष श्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने भी शहीद स्मारक पार्क में जवानों को श्रद्धांजलि दी। (संवाद)