फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की 28 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित, रामबाबू पहली बार बने जिला मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की संस्तुति के बाद की गई है। जिसमें इसके पूर्व महामंत्री रहे तीरथ प्रसाद तिवारी को पूरी कमेटी में स्थान नहीं मिला है जबकि व्यापारी नेता रामबाबू को पहली बार जिला मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

खाटी भाजपाई पंकज अग्रवाल व आनंद पटेल का जिला उपाध्यक्ष का पद बरकरार रहा। पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुछ पुराने चेहरों को हटाने को लेकर नई कार्यकारिणी घोषित होने में काफी समय लगा। पहले यह कमेटी दो दिन पूर्व ही घोषित होनी थी।
रविवार को भाजपा कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, जिला उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, आनंद प्रताप सिंह, हरिओम करवरिया, अंजू वर्मा, बृजेश पांडेय, विपुल प्रताप सिंह, पंकज अग्रवाल, महेंद्र कोरी, राजेश जायसवाल, राघवेंद्र सिंह, आलोक पांडेय बनाए गए है।
विज्ञापन

जिला मंत्री मुन्ना लाल प्रजापति, राजेश्वरी द्विवेदी, बाबूलाल सिंह पटेल, धीरेंद्र सिंह,प्रेमलाल वाल्मीकि, राम बाबू गुप्ता, अश्वनी अवस्थी, मनोज तिवारी बनाए गए है। कोषाध्यक्ष पद पर महेश केसरवानी, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, सह मीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल, कार्यालय प्रभारी संतोष मिश्रा, सियाराम निषाद, निर्वाचन प्रमुख रवि प्रकाश त्रिपाठी, मीडिया संपर्क प्रमुख अभिषेक मिश्रा बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें