फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमले में महिला बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के बस स्टैंड स्थित पांडेय कालोनी में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने घर में अकेली महिला पर जानलेवा हमला किया। कुल्हाड़ी व डंडे लेकर चार आरोपियों ने हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के पांडेय कालोनी निवासी गायत्री देवी पत्नी रूद्र प्रताप यादव ने बताया कि शनिवार को वह घर पर अकेली थी। उसका पुत्र आर्यन व भतीजा दीपक घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज शुरू की। घर में पति के न होने पर वह कुछ नहीं बोली और गाली न देने की बात कहकर अंदर चली गई। इसी बीच पड़ोसी यदुराज यादव उसकी पत्नी, पुत्री सीमा व पुत्र यशवंत घर में घुस आए। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे गायत्री बेहोश हो गईं। इसके बाद आरोपी गाली देते हुए भाग निकले।
घायल महिला के पति की तहरीर पर सदर कोतवाली में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जारी है। इन आरोपियों में एक के बारे में पता चला है कि उसका अपराधिक इतिहास है। जिसको खंगाला जा रहा है। जल्द ही सभी को गिरफ़्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें