फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे

विज्ञापन
फोटो-21- पहाड़ी में कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी देखते राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय। सं? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। भाजपा के चार साल पूरे होने पर चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत पहाड़ी व मऊ कस्बे मे मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहाड़ी कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि महिलाओं के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है। संयोजिका जिलाध्यक्ष ममता सिंह ने भी योजनाओं की जानकारी दी। मऊ में भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रभारी पीडी द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए रोजगार मुुहैया कराया जा रहा है। इस मौके पर संयोजिका राजेश्वरी द्विवेदी, रंजना उपाध्याय, ममता तिवारी, हीरो मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

--------
छात्राओं के साथ शिक्षक करता अश्लील हरकत
मानिकपुर(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत खिचरी गांव के एक परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के परिजनों ने एक शिक्षक पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। मामले को लेकर परिवार के सदस्यों का कहना कि प्रधानाचार्य को उलहना देने के लिए विद्यालय गए पर वह मिले नहीं।
बीएसए ओमकार राणा ने बताया कि इस मामले की जांच करने के लिए मानिकपुर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद गुप्ता को जांच करने के लिए निर्देश दिये गये हैं। (संवाद)
विज्ञापन

------
वर्षा जल संचयन की दी जानकारी
मऊ। भूगर्भ जल दिवस में मऊ क्षेत्र के बम्बुरी गांव में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें वर्षा जल संचयन की जानकरी दी गई। क्रांति कुमार त्रिपाठी ने बताया कि धरती पर नदियां सूखती जा रही है। मनुष्य आबादी बसाने के लिए जंगलों को काट रहा है। इस कारण धरती के अंदर वर्षा का जल नहीं पहुंच रहा है। यही कारण है कि भूजल में गिरावट आ रही है। इस मौके पर अरुण कुमार, मनोज सिंह, सुरेश, पार्वती आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें