फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को धार्मिक मुद्दों में उलझा रही भाजपा: पूर्व मंत्री

Mon, 29 Jan 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू/नरैनी। समाजवादी पार्टी भाजपा की कमियां गिनाने के लिए गांवों में जन चौपाल लगा रही है। रविवार को नरैनी के बांसी गांव में पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा जनता को धार्मिक मुद्दों में उलझा रही है। हमें सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बबेरू विधानसभा के सभी जोन सेक्टर बूथों में पीडीए (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक) जन पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। बबेरू विधानसभा क्षेत्र में सपा विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में अलिहा में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें पीडीए के हक और सम्मान की बात की गई। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। अन्ना पशु किसानों की कमर तोड़ दिया है। किसान बेहाल है। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख वरुण यादव, बाला पटेल, कमल पाल, पप्पू पटेल, ज्ञान सिंह, महेंद्र यादव, पुत्तन सिंह, अखिलेश पाल, महेंद्र पटेल, हरिश्चंद्र यादव, पंकज सिंह, रामसुफल यादव, डॉ बिमलेश खेंगर आदि मौजूद रहे।
उधर, नरैनी में सपा का पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम बांसी गांव में हुआ। पूर्व मंत्री और लोकसभा बांदा के प्रभारी शिवशंकर सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा दोबारा सत्ता पर काबिज होना चाहती है। पार्टी के प्रांतीय नेता बृजभूषण सिंह यादव, आलोक यादव, हरिश्चंद्र सोनकर, मुन्ना पटेल ने अध्यक्षता की। संचालन रामफल राजपूत ने किया। जनसंवाद कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव, सगीर प्रधान, मनोज यादव, रामेश्वर यादव, लालू यादव, उमेश राजपूत, नत्थू पाल,अमित यदुवंशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें