खोही(चित्रकूट)। धर्मनगरी से सटे मप्र चित्रकू ट विधानसभा के उपचुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे चुनावी रंग में नजर आए। उन्होंने धर्मनगरी के विकास के लिए पहले की गई घोषणा को जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया।।
धर्मनगरी के दास हनुमान परिसर के पास हुई सभा में मप्र के मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि चुनाव के पहले वह यहां पर घोषणा की थी कि धर्मनगरी को मिनी स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण कर यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। कहा कि चित्रकू ट विशेष प्राधिकारण के माध्यम से विकास किया जाएगा। धर्मनगरी के तुलसी प्रज्ञा मूकवधिर विकलांग स्कूल को शासकीय बनाया जाएगा।