फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव जिताने का काम करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
फोटो-17- चित्रकूट पहुंचने पर यूपी के कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह का स्वागत करते भाजपा नेतागण। स - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह रविवार की देर शाम को चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा लगाई। कई संतों से मिलने के बाद भारतरत्न नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि देने के लिए सियाराम कुटीर भी पहुंचे। उन्होेंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में मन लगाकर काम करने को कहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से रसिन बांध से लेकर अन्य सिंचाई की परियोजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार की रात को बांदा के रास्ते यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह कार से चित्रकूट पहुंचे। जिले की सीमा भरतकूप में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, प्रदेश मंत्री अशोकजाटव, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, आनंद सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओें से कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों को जिताने का काम मिल कर करें। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जिले की सिंचाई व पेयजल योजनाओं की जानकारी लेने के बाद सख्त लहजे में कहा कि सरकारी नियमों के अनुकूल काम होने चाहिए। किसानों को सिंचाई का पानी समय से न मिला तो कार्रवाई तय।
--------------------------
समर्पण निधि के लिए किया संपर्क
मऊ। श्रीराम मंदिर समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत मऊ, खपटिहा गांव में जागरुकता अभियान चलाकर सहयोग करने की अपील की गई। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष छेदीलाल गौतम, समिति के जिलाध्यक्ष रामशरण तिवारी, जिला संयोजक संदीप शुक्ला, कमलाकान्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें