फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव खर्च में भी भाजपा आगे,सपा-कांग्रेस दूसरे नंबर पर

Fri, 14 Apr 2017 11:31 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
MCD Election
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा जमा कर दिया है। जिले की दोनों विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले कुल 26 प्रत्याशियों में 23 ने पूरे खर्च का ब्योरा दाखिल कर दिया है लेकिन तीन प्रत्याशियों ने कोई ब्योरा नहीं दिया है। खर्च करने के मामले में जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी दोनों सीटों पर आगे रहे।

   जिले की चित्रकूट सीट से 12 व मानिकपुर सीट से 14 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। चुनाव आयोग के कड़े निर्देश के कारण सभी प्रत्याशी खुलकर धन खर्च नहीं कर पाए अथवा यह कहें कि खर्च तो खूब किया लेकिन कागज में निर्धारित खर्च सीमा के आस पास भी नहीं पहुुंचे।
विज्ञापन


चित्रकूट विधानसभा में प्रत्याशियों के खर्च का विवरण
 चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय -भाजपा - 17 लाख 29 हजार, वीर सिंह पटेल-सपा - 15 लाख 86 हजार, जगदीश प्रसाद गौतम- बसपा - 8 लाख 76 हजार, अमित यादव -माकपा - 2 लाख 34 हजार, दुर्गेश यादव- बमुपा- 97 हजार, शिवाकांत शास्त्री- निर्दलीय- 39 हजार, उग्रसेन -निर्बल इंडियन -एक लाख 25 हजार, छेदी लाल -निर्दलीय - दो लाख 22 हजार, सत्य नारायण- निर्दलीय- दस हजार, आशीष रघुवंशीय -रालोद- 86 हजार -
मानिकपुर विधानसभा में प्रत्याशियों के खर्च का विवरण

आर के सिंह पटेल- भाजपा- 15 लाख 59 हजार, संपत पाल- कांग्रेस,सपा- 11 लाख 8 हजार, चंद्रभान सिंह-बसपा - 7 लाख 24 हजार, दिनेश मिश्रा रालोद- 8 लाख 2 हजार ,दददू प्रसाद -बमुपा-14 लाख 85 हजार, अभिषेक द्विवेदी - स्वाभिमान पार्टी -3 लाख 36 हजार सत्य देव -निर्दलीय -24 हजार ,शेख खुदा बक्श-निर्दलीय -एक लाख 66 हजार,रामदयाल त्रिपाठी-निर्दलीय 5 लाख 73 हजार, इंद्रपाल -निर्दलीय - 18 हजार, सरयू केशरवानी -शिवसेना- दो लाख 81 हजार, हजारी लाल- जनअधिकार मंच - एक लाख 12 हजार, अखिलेश - राष्ट्रीय आम जन - 93 हजार,

चित्रकूट। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले चंदन सिंह निर्दलीय, सुखलाल निषाद निर्दलीय और चंद्र किशोर सिंह- हिंदू महासभा ने खर्च का ब्यौरा जमा नहीं किया है। जिस पर जिला निर्वाचन कार्यालय से तीनों के खिलाफ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन


अजब संयोग भी है
चित्रकूट। विधानसभा चुनाव के परिणाम में दोनों सीटों पर पहले स्थान पर भाजपा, दूसरे में सपा(कांग्रेस गठबंधन) और तीसरे में बसपा रही है। ठीक उसी तर्ज पर खर्च मामले में भी पहले स्थान पर भाजपा दूसरे में सपा-कांग्रेस व तीसरे में बसपा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें