आग लगने की जानकारी देता दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट।
शहर के इलाहाबाद रोड हाईवे किनारे स्थित विशाल बैट्री वर्क्स की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हो गया।
दुकानदार मनोज कुमार पुत्र देशराज निवासी अहिरा के दुकान में गुरुवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय दुकान बंद थी। आग की लपटें और धुंआ देख इसकी सूचना मनोज को दी। मौके दुकानदार के साथ अन्य लोगों ने मिलकर आग बुझाई। बाद में इसकी सूचना कोतवाली में दी गई है। उधर, सरैंया चौकी क्षेत्र के गणचपा गांव में गुरुवार को दो किसानों के खेत में आग लग गई। इससे चार बीघे की फसल राख हो गई। ग्र्रामीणों की मदद से ही आग पर काबू पाया गया। सूचना के बावजूद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। गणचपा गांव में दोपहर को खलिहान मेें गांधी यादव पुत्र रमई और संपत साहू पुत्र अमृतलाल की चार बीघे की फसल की मड़ाई करा रहा था। अज्ञात कारणों के चलते खलिहान में आग लग गई। आग देखते ही सभी मदद के लिए चिल्लाए और सभी ने ट्यूबवेल से पानी लाकर एक घंटे के प्रयास में आग पर काबू पाया। प्रधानपति रावेंद्र पांडेय ने बताया कि सूचना के बावजूद समय से फायरबिग्रेड वाहन नहीं पहुंचा। आग से चार बीघे की फसल राख हो गई है।