फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आमने सामने से टकराईं बाइक, वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। ओबरी कुचारम नहर के पास दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के दामाद सहित एक अन्य घायल को प्रयागराज रेफर किया गया है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बक्टा बुजुर्ग निवासी छोटा खान की पत्नी ननकी देवी (65) सदर कोतवाली क्षेत्र के हिनौता मकरी निवासी दामाद हबीब अली (45) के साथ बांदा के कमासिन क्षेत्र के भीती मझीवा निवासी बहन के यहां बीमार परिजन का हाल जानने जा रही थीं। ओबरी कुचारम नहर के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
बाइक को राजापुर क्षेत्र के खटवारा निवासी शुभम त्रिपाठी (38) चला रहे थे। दोनों बाइकों में सवार सड़क में गिर गए और घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ देर चले इलाज के बाद ननकी की मौत हो गई।
विज्ञापन

घायल दामाद हबीब व शुभम की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने ननकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ननकी के पांच पुत्र दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें