फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बंदर सामने आने से फिसली बाइक, दंपती घायल

Tue, 09 Apr 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अलग-अलग सड़क हादसों में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कर्वी कोतवाली अंतर्गत लोढ़वारा श्रमदान के पास हादसा हुआ। पहाड़ी थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी प्रमोद कुमार (30) अपनी पत्नी बीना देवी (26) के साथ दवा लेने बाइक से मुख्यालय आ रहे थे। जैसे ही वह लोढ़वारा श्रमदान के पास पहुंचे तभी अचानक बाइक के सामने बंदर आ गया। उसे बचाने में अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों घायल हो गए। बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली अंतर्गत भीठा खेरा कर्वी निवासी अर्जुन सिंह (45) बाइक से मुख्यालय आ रहे थे। जैसे ही वह लोढ़वारा मोड़ के पास पहुंचे तो सामने अचानक भैंस आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते वह गिरकर घायल हो गए। घायल अर्जुन सिंह हेलमेट लगाए हुए थे। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें