फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के ओवरब्रिज पर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। सतना अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सरधुआ थाना क्षेत्र के कछार पुरवा निवासी बुद्धराज (45) मंगलवार की रात 11 बजे भगवान कामदनाथ दर्शन कर बाइक से घर जा रहे थे। शहर के ओवरब्रिज पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए निकल गई। इससे युवक बाइक सहित गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज के रास्ते में जाम की वजह से परिजन मध्य प्रदेश के सतना अस्पताल लेकर गए। वहां भी हालत सुधार नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बुधवार की रात करीब नौ बजे ले जाते समय सतना के सिविल लाइन निकलते ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी कांति देवी पुत्र चंद्र किशोर, सोनू व पुत्री रोमन का बेहाल हो गए। गुुरुवार को कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें