फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एंबुलेंस फंसी, वाहनों की लगी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महाकुंभ प्रयागराज से लौट रहे वाहनों के काफिलों का हाल यह है कि ओवर ब्रिज से लेकर शहर के धनुष चौराहे व पटेल तिराहे पर हर एक घंटे बाद लंबी लाइन लग रही है। गुरुवार की शाम को इसी काफिले में एंबुलेंस भी फंसी रही। एंबुलेंस चालक ने बताया कि शिवरामपुर में एक्सीडेंट हुआ है सूचना पर घायलों को लेने जा रहे हैं लेकिन जाम के चलते निकल नहीं पा रहे। शहर के ओवरब्रिज में लंबी लाइन से सामान्य आवागमन बाधित रहा। पैदल आने जाने वाले परेशान रहे। रेलवे स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने से श्रद्धालु स्टेशन के बाहर सड़क किनारे ही डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें