फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत

Fri, 04 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर गुरुवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीण ने हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी आरबी सिंह ने आक्रोशित लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन



मानपुर निवासी दीपू (16) पुत्र राजू गुरुवार शाम करीब छह बजे बाइक से कर्वी जा रहा था। अमर ज्योति स्टोन क्रेशर के पास कर्वी की ओर से आ रहे ईंट लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। दीपू की मौके पर ही मौत हो गई।

 किशोर की मौत से आक्रोशित लोगों ने झांसी - मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। इससे लगभग बीस मिनट तक आवागमन बाधित रहा।


ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस ने परिजनों को सूचना दिए बिना ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी आरबी सिंह ने कहा कि तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला है।
विज्ञापन



नंबर पता चला गया है, इसे पकड़ लिया जाएगा। बताया कि मृतक कर्वी में मिट्टी की मूर्तियां बनाता था। इसी काम से कर्वी जा रहा था।

उधर, गुरुवार  सुबह पहाड़ी में सिकरी मोड़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत में रानी (27) पत्नी मुन्ना निवासी अमलोहरा जिला बांदा, संजय पुत्र चुनकाई, मुन्ना पुत्र केशन और भागवत प्रसाद निवासी चौरा घायल हो गए। रानी की हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाहाबाद रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें