फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बेटी बची

Sat, 07 Mar 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के मुहरवा के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं बेटी बाल-बाल बच गई। मृतक कौशांबी जिले का रहने वाला था। इस परिजन वहीं लेकर चले गए।
विज्ञापन


कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोइली का पुरवा निवासी अशोक कुमार (30) पांच मार्च को साढ़ू के यहां चित्रकूट के पहाड़ी बुजुर्ग गांव आया था। वहां से अपनी बेटी को लेकर लौट रहा था। तभी राजापुर के मुहरवा के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सहित गिर गया और घायल हो गया।
रिश्तेदार उन्हें कौशांबी के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन बेटी को चोट नहीं आई हैं। उसके तीन बच्चे हैं। थाना प्रभारी राजापुर लाखन सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद परिजन उसको लेकर कौशांबी चले गए थे। इस कारण यहां कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें