फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कर्वी से देवांगना घाटी तक लगेगी लाइटें, आवागमन में होगी आसानी

Sat, 07 Mar 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो- 06सीकेटीपी 08 कर्वी-देवांगना घाटी मार्ग पर लगाई जाती स्ट्रीट लाइटें। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के पटेल तिराहा से देवांगना घाटी मार्ग पर अब अंधेरा नहीं रहेगा। यह मार्ग बिजली की रोशनी से जगमग नजर आएगा। इसके लिए वहां पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है, जिससे राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

करीब सात किमी लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण कार्य प्रगति पर है। जहां सड़क चौड़ी हो चुकी है और डिवाइडर बन गया है, वहां आकर्षक स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। यह कार्य कलक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास शुरू हो चुका है। सड़क के दोनों ओर और डिवाइडर पर भी लाइटें लग रही हैं, जिससे रात में मार्ग चमचमाता नजर आएगा।
लोनिवि के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह ने बताया कि मार्ग प्रकाश व्यवस्था के तहत यह काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि लाइटें लगने के बाद राहगीरों को आवागमन में आसानी होगी। यह पहल रात के समय मार्ग को पूरी तरह रोशन कर देगी।
विज्ञापन

पैदल व साइकिल सवारों को लाभ
कर्वी से देवांगना घाटी सड़क पर लाइटें लगने से राहगीरों को बहुत आराम मिलेगा। इसका सबसे अधिक फायदा पैदल चलने वाले और साइकिल सवारों को होगा। जो अभी अंधेरे में आवागमन करते हैं और दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं, उन्हें इससे राहत मिलेगी। यह पहल उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करेगी। इससे रात के वक्त दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें